Type Here to Get Search Results !

भेड़ाघाट हाईवे पर मिली सम्पन्न घराने की युवती की लाश बनी रहस्य

सुसाइड, हत्या या हादसा, पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच 

जबलपुर। भेड़ाघाट हाईवे किनारे होली के दिन एक युवती की लाश झाड़ियों के बीच पुलिस को मिली। बसहा गांव के पास सड़क किनारे लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव में कीड़े लग गए थे लाश तीन से चार दिन पुरानी होना बताया जा रहा है। पहनावे से महिला अच्छे घर की लग रही है। युवती का चेहरा बुरी तरह से खराब हो चुका है, इसलिए उसकी शिनाख्त करने में पुलिस को फिलहाल परेशानी हो रही है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए सड़क हादसा, हत्या और सुसाइड के एंगल से मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। भेडाघाट टीआई शफीक खान ने बताया कि मोहनिया संजीवनी नगर निवासी मुकेश पटेल ने पुलिस को सूचना दी। मुकेश ने पुलिस को बताया कि गांव के सोनकर ठाकुर ने युवती की लाश को सबसे पहले देखा। बसहा गांव में हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में झाड़ियों में युवती का शव फेका गया था, जहां महिला का शव मिला, वह खेत सिमरिया के माल गुजार का है। महिला की उम्र 23 से 26 वर्ष के बीच होना बताया जा रहा है। युवती की हाइट लगभग साढ़े पांच फीट है, उसने काले रंग की साड़ी और काला ब्लाउज पहना है। ब्लाउज में एम्ब्राइडरी व स्टोन वर्क है। पहनावे से महिला किसी सम्पन्न घर की लग रही थी। 

हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

 युवती की हालत देखकर प्रथम दृष्टया हत्या कर लाश को झाडियों के बीच फेंकने की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। हालांकि भेड़ाघाट पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने महिला की फोटो जबलपुर सहित आसपास के जिलों के पुलिस सोशल ग्रुप में शेयर किया है। गुमशुदगी वाले प्रकरणों से भी मिलान कराया जा रहा है। थाना प्रभारी शफीक खान का कहना है कि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.