Type Here to Get Search Results !

सब्जी लेने 3 दिन पहले निकले शिकारी लाल की लाश मिली, पुलिस कर रही पड़ताल

जबलपुर। आज सुबह गोराबाजार थाना अंर्तगत बीटा सिद्ध नगर के पास नाले पर बनी पुलिया के नीचे 55 वर्षीय अधेड़ की लाश मिलने से हड़कम मच गया। मृतक की शिनाख्त सदर एपीएन स्कूल के पीछे रहने वाले शिकारी लाल बसंल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिकारी लाल की हत्या किए जाने के आशंका जताई। पुलिस ने सूखे नाले की पत्थरों के बीच पड़ी लाश को उठवाया और पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 घर वाले तलाश रहे थे, गोराबाजार में मिली लाश

 मृतक के भाई विनोद बंसल ने बताया कि 18 मार्च की शाम करीब 5.15 बजे शिकारी लाल बंसल उम्र 55 वर्ष सब्जी लेने जाने की बात कह घर से साइकल लेकर निकले थे, लेकिन फिर वे रात में नहीं लौटे। कई स्थानों में खोजबीन करने के बाद 19 मार्च की शाम को केंट थाने में उनके गुमशुदा होने की सूचना दी गई थी। तलाश चली रही थी कि इसी बीच आज सुबह गोराबाजार पुलिस थाने से सूचना आई कि एक वृद्ध की लाश बीटा सिद्ध नगर के पास नाले में बनी पुलिया के नीचे मिली है। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि जिस समय शिकारी लाल घर से निकले थे उनके पास करीब 10 हजार रूपए थे। उन्होने ने बताया कि शिकारी लाल एक निजी स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ था, कुछ दिन पहले ही उसने अपने फंड से एक लाख रूपए निकाले थे, लेकिन अभी घटना स्थल पर न तो पैसे मिले है और न ही साइकिल अभी मिली है। इससे एक बात की आशंका है कि उनकी किसी ने पैसों के चक्कर में हत्या कर दी है। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद अमरचंद बावरिया ने बताया कि सिद्ध नगर में कच्ची शराब ज्याद बिकती है। संभवत: मृतक भी शराब के चक्कर में ही वहां तक आया होगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.