Type Here to Get Search Results !

केंद्र की प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस सुधीर सक्सेना, जल्द बनेंगे एमपी पुलिस के मुखिया

विराज भारत ने 3 फरवरी को दी थी खबर 

। मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सीनियर आईपीएस अफसर सुधीर सक्सेना हो सकते हैं। खबर है कि इस संबंध में राज्य सरकार जल्द ही आदेश जारी कर सकती है। केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति सेवाओं से मुक्त कर मूल कैडर मध्यप्रदेश को वापस कर दिया है। इस संबंध में भारत सरकार के सचिवालय से अप्वाइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट एंड इस्टेबिलिसमेंट ऑफीसर दीप्ती उमाशंकर ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। जबलपुर में एसपी रहे सुधीर सक्सेना के डीजीपी बनने की खबर विराज भारत ने 3 फरवरी को दी थी।

 डीजीपी विवेक जाैहरी 4 मार्च को हो रहे सेवानिवृत्त 

कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में डीजीपी बने सीनियर आईपीएस विवेक जौहरी 4 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे है। नए डीजीपी के लिए आदेश जारी न हो पाने की स्थिति में राजीव टंडन को प्रभारी डीजीपी बनाए जाने की चर्चा के बीच केंद्र की प्रतिनियुक्ति से वापस मध्यप्रदेश आ रहे 1987 बैच के एमपी कैडर के आईपीएस अधिकारी सुधीर सक्सेना का पुलिस का राज्य प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। ग्वालियर के निवासी सुधीर सक्सेना सीआईएसएफ के महानिदेशक पद पर अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। वे मप्र के जबलपुर, छिंदवाड़ा व रतलाम में एसपी का पद संभाल चुके हैं। उन्होने 2012 से 2014 तक सीएम टू ओएसडी का दायित्व संभाला और 2016 से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वर्तमान में आईपीएस सुधीर सक्सेना 2021 से भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में बतौर सचिव (सुरक्षा) जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.