Type Here to Get Search Results !

अनियंत्रित ट्रक मकान-गोदाम तोड़ते हुए दीवार से टकराकर रुका, बड़ा हादसा टला

बरेला में मंडला से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार मचाया कोहराम 

जबलपुर। बरेला में मंडला से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर एक मकान व टेंट हाउस की गोदाम को तोड़ते हुए कोहराम मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेलगाम ट्रक दीवार से टकराकर रुका न होता तो गंभीर हादसा हो जाता। बरेला पुलिस ने बताया कि घटना में किसी को चोट नहीं लगी, लेकिन ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे मंडला से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 2091 के ड्राइवर ने जबलपुर की ओर जा रही कार एमपी 20 सीके 3820 को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद उसकी रफ्तार कम नहीं हुई और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने शारदा नगर निवसी पुष्पराज झारिया के मकान का छज्ज और बाजु में हरिओम टेंट हाउस की गोदाम को तोड़ते हुए एक दीवार से टकराकर रुक गया। आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.