जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस बचे 29, पॉजिटिव केस 1 बढ़ गया
March 02, 2022
0
जबलपुर। कोरोना संक्रमण की विदाई के इंतजार के बीच बुधवार को कल के मुकाबले 1 पॉजिटिव केस बढ़ गया। जारी रिपोर्ट के अनुसार 9 नए पॉजिटिव केस मिले जबकि जांच हेतु 1920 सेम्पल भेजे गए थे। स्वस्थ होने पर 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और जबलपुर जिले में एक्टिव केसों की संख्या 29 रह गई है। संक्रमण की दर घटते ही लोगों की वैक्सीनेशन अभियान से रुचि हटती जा रही है। स्वास्थ्या विभाग ने बताया कि गुरुवार को 10 केंद्रों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
Tags