Type Here to Get Search Results !

अग्रवाल पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर गुंडों ने किया चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर। मदन महल चौक के आगे स्थित सरोज अग्रवाल पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर 5 बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मेडिकल अस्पताल की सूचना पर पहुंची गढ़ा पुलिस ने घायल के बयान लेते हुए अज्ञात आरोपियों पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज करते हुए उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गढ़ा पुलिस ने बताया कि मोतीनाला नयापुल निवासी आरिफ खान डॉक्टर लोध के सामने स्थित सरोज अग्रवाल पेट्रोल पंप में काम करता है। बीती रात करीब 9315 बजे बाइक से 2 युवक आए और बेवजह विवाद करते हुए गाली देने लगे। विवाद चल रहा था तभी दूसरी बाइक में उनके 3 साथी और मौके पर आ गए। हमलावरों ने हत्या करने की धमकी देते चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने चाकू से कमर और कंधे में प्रहार किया। चाकू के वार से आरिफ खान जमीन पर गिर गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा हल्ला मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने प्राथमिक जांच करते हुए आरोपियों की पहचान के लिए पेट्रोल पंप सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाल कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.