Type Here to Get Search Results !

स्टेट कांफ्रेस : देश में हर साल सौ फीसदी बढ़ रहे मेडिको लीगल केस

जस्टिस आरके अग्रवाल व मेडिको लीगल एक्सपर्ट डॉ भट्ट ने किया शुभारंभ 

जबलपुर। देश के जाने-माने मेडिको लीगल एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश भट्ट ने कहा कि देश में हर साल 100 फीसदी मेडिको लीगल केस बढ़ा रहे हैं ,डॉक्टर ही एकमात्र ऐसा प्रोफेशन है जहां पर ही लोगों की अपेक्षाएं बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है जिसके कारण मेडिको लीगल समस्याएं भी बढ़ रही हैं। आज डॉक्टर के सामने पहले डॉक्यूमेंटेशन जरूरी हो गया है डॉक्टर भट्ट ने यह बात नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित एमपी स्टेट कॉन्फ्रेंस ऑन मेडिकोलीगल चैलेंजिस इन डे 2 डे प्रैक्टिस में मुख्य वक्ता के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच चिकित्सकों के बारे में विश्वास की बेहद कमी होती जा रही है हालांकि यह सिर्फ मेडिकल प्रोफेशन में नहीं है बल्कि समाज में भी अब देखने को मिल रहा ह,ै इस कमी को अलग अलग तरीके से कम किया जा सकता है। एमपी स्टेट कॉन्फ्रेंस ऑन मेडिकोलीगल चैलेंजिस इन डे टो डे प्रैक्टिस का भव्य शुभारंभ नेशनल कंजूमर रिड्रेसल कमीशन के अध्यक्ष जस्टिस आर के अग्रवाल एवं मेंबर डॉ एस एम कांतिकर ने किया। इसमें मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ प्रदीप कुमार कसार, आरजेडी डॉक्टर संजय मिश्र, अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉक्टर रिचा शर्मा, डॉ कविता एन सिंह, डॉ कविता सचदेवा, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ एच एस मरकाम व आयोजन समिति की डॉ गीता गुईन, डॉ. सोनल साहनी, डॉ अर्चना सिंह का विशेष सहयोग रहा। कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट आशीष चवान, चंडीगढ़ से डॉ नीरज नागपाल एवं अहमदाबाद से डॉ गी गीतेंद्र शर्मा ने डॉक्टरों को किस तरह से मेडिको लीगल समस्याओं से बचा जाए एवं परेशानी आने पर उनसे किस तरह से निपटा जाए, इस विषय पर अपना व्यख्यान दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.