यूपी में बुल्डोजर बाबा के बाद एमपी में बुल्डोजर मामा की ब्रांडिंग, भोपाल में लगे होर्डिग
March 21, 2022
0
भोपाल। यूपी चुनाव प्रचार में विपक्ष के ‘यूपी में का बा’ .. के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘बुल्डोजर बाबा’ के नाम पर फेमस करने चलाए गए प्रचार अभियान की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भी ‘बुल्डोजर मामा’ के रूप में ब्रांडिंग शुरू हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राजधानी की सड़कों पर होर्डिग लगाकर बुल्डोजर मामा का प्रचार शुरू किया है। होर्डिग में सीएम शिवराज सिंह की फोटो के साथ लिखा गया है..‘बेटी की सुरक्षा में जो बनेगा रोड़ा, मामा का बुल्डोजर बनेगा हथौड़ा’।
Tags