Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस विधायकों व जिला अध्यक्षों को सदस्यता अभियान की अपडेट सहित तलब किया

पीसीसी में 24 मार्च को प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खुंटिया ने बुलाई अहम बैठक 

भोपाल। संगठन में कसावट और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए प्रदेश कांग्रेस ने सभी विधायकों व जिला अध्यक्षों को सदस्यता अभियान की अपडेट के साथ पीसीसी में तलब किया है। बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खुंटिया ने 24 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी बैठक बुलाई है। प्रदेश कांग्रेस के होने वाले चुनाव को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। बताया जाता है कि इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शामिल नहीं होंगे। प्रदेश कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खुंटिया ने सदस्य बनाए जाने को लेकर जो टारगेट दिया था, उसकी अपडेट लेकर जिला अध्यक्षा के साथ ही सभी विधायकों को भोपाल बुलाया गया है। इनके साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, एनएसयूआई और सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के साथ ही विधायकों को कांग्रेस के अनुषांगिक संगठनों के अलावा प्रकोष्ठों को भी सदस्य बनाए जाने का टारगेट दिया गया है। पूरे प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का टारगेट है। सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलना है। ऐसे में तय दिनांक से 7 दिन पूर्व तक कितने जिलों ने अपना टारगेट पूरा कर लिया और कितने टारगेट पूरा नहीं कर सकेंगे। यह 24 मार्च को सामने आ जाएगा। वहीं ऑन लाइन सदस्यता अभियान की भी डिटेल्स इस बैठक में बताई जाएगी। 

 20 अगस्त तक होना है संगठन के चुनाव 

सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव होगा। इसमें सबसे पहले ब्लॉक अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों के चुनाव होंगे। इसके बाद इनमें से जिला प्रतिनिधि, प्रदेश प्रतिनिधि और एआईसीसी के डेलीगेट चुने जाएंगे। ये प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वोट करेंगे। इनके वोट के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इन चुनाव में औपचारिता ही होगी। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 20 अगस्त तक हो जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.