पुलिस कर रही पड़ताल,गोटेगांव से पहुंचे परिजनों ने लगाया आरोप
जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत चौकी ताल स्थित एक फ्लेट में महिला पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पटवारी श्रुतिका चौकीताल स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में अकेली रहती थी।
बुधवार शाम के बाद घर से नहीं निकली
पुलिस ने बताया कि मूलत: गोटगांव की रहने वाली श्रुतिका पटवारी वर्तमान में चरगवां हल्का में पदस्थ थी और चौकीताल के एक फ्लैट में अकेले रहती थी। बुधवार शाम श्रुतिका घर वापस लौटी और खुद को फ्लैट में बंद कर लिया। आज सुबह जब निर्धारित समय पर वह बाहर नहीं आई तब दूध वाले व अन्य पड़ोसी को शक हुआ और उन्होंने डोर बेल बजाई। दरवाजा न खुलने पर किसी तरह दरवाजा खोला तो सितिका फांसी पर झूल रही थी। लोगों ने उसे आनन-फानन में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पति से चल रहा था विवाद, इसलिए अकेली रह रही थी
बताया जा रहा है कि श्रुतिका का विवाह कुछ समय पूर्व ही एक शासकीय कर्मचारी से हुआ था, लेकिन शादी के बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई और फिर श्रुतिका अपने पति से अलग चौकीताल में रहने लगी। श्रुतिका की मौत की खबर मिलते ही गोटेगांव से उसके परिजन भी जबलपुर पहुंच गए थे, जिन्होंने हंगामा करते हुए श्रुतिक ा के पति पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। श्रुतिका के पास से कोई सुसाइड नोट मिला या नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस श्रुतिका के पति सहित अन्य करीबी लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।