Type Here to Get Search Results !

होली पर हुड़दंग करने वाले बदमाशों को चमकाने पुलिस का सड़कों पर फ्लैग मार्च

एसपी बोले- रंग-उमंग के त्यौहार में खलल डालने वालों को छोड़ेगी नहीं पुलिस 

जबलपुर। होली पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और गुंडे बदमाशों को चमकाने के लिए शहर के कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके माध्यम से एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए गुंडे-बदमाशों को चेतावनी दी है, कि यदि उनके द्वारा कोई अनैतिक कृत्य कर रंग-उमंग के त्यौहार में गड़बड़ी की जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित महसूस कराना है। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी के वाशिंदों को सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है, इसलिए अनैतिक कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

 यहां से शुरू होकर यहां खत्म हुआ मार्च

बता दें कि फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से शुरू होकर घंटाघर, बड़ी ओमती चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, गंजीपुरा, लार्डगंज,बड़ा फुहारा, राजा रसगुल्ला मिलौनीगंज, घोड़ा नक्कास, अनवरगंज, भानतलैया, प्रेमसागर, शीतलामाई, कांचघर चौक, नारायण चौक, झामनदास चौक, चुंगी चौकी, सतपुला, व्हीकल मोड, शोभापुर, मड़ई, बिलपुरा, सुभाष नगर, झंडाचौक, बड़ा पत्थर, गांधी चौक, मानेगांव तालाब, मुखर्जी चौक, सेंट ग्रेबियल स्कूल, मस्ताना चौक, मोनी तिराहा, व्हीकल मोड, शोभापुर फाटक, मिल्क स्कीम, अधारताल तिराहा, रद्दी चौकी, गोहलपुर तिराहा, मोतीनाला, मछली मार्केट, मिलौनीगंज, छोटा फुहारा, दमोहनाका, बल्देवबाग, आगा चौक, रानीताल, यादव कालोनी, कछपुरा, गौतम जी की मढिया, गुलौआ चौक, बीटी तिराहा, गंगा सागर तालाब, शारदा चौक, एलआईसी , गुप्तेश्वर, बंदरिया तिराहा, गोरखपुर, छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर बाजार, कटंगा, बिरमानी पेट्रोल पंप, गणोश चौक, पेंटीनाका, एम्पायर तिराहा, कैरब्ज, पुल नंबर 2, वायएमसीए, हाईकोर्ट चौक से होता हुआ पुन: कंट्रोल रूम पहुंचकर खत्म हुआ। 

हर थाना क्षेत्र में निरंतर होगी गश्त, पुलिस रहेगी 

होली के पर्व में शांति बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के बदमाशों और असमाजिक तत्वों पर तो पर नजर तो रखेंगे साथ ही सुबह से लेकर देर रात तक गश्त भी की जाएगी ताकि अनैतिक काम करने वालों पर लगाम लाई जा सके और क्षेत्र में शांति कायम रखी जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.