Type Here to Get Search Results !

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, गोरखपुर में एफआईआर

जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दोस्ती करने के बाद उसका अपहरण कर युवक ने बलात्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने शादी का झांसा देते हुए कई महीने तक लड़की का दैहिक शोषण किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर गोरखपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। गोरखपुर पुलिस ने बताया, कि थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि उसकी विलियम रॉबर्ट से जान पहचान और दोस्ती थी। विगत 1 अक्टूबर 2021 को विलियम उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और शादी का झांसा देते हुए जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। उसके बाद 12 मार्च 2022 तक उसने कई बार अपने घर में रखकर उसका दैहिक शोषण किया है। लड़की ने शादी की बात की तो आरोपी विलियम ने इंकार कर दिया और उसे धमकी देते हुए चुप रहने कहा। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी विलियम राबर्ट के खिलाफ अपहरण, रेप एवं पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.