Type Here to Get Search Results !

एम्बुलेंस गिरोह पर नकेल, चस्पा रेट लिस्ट से ज्यादा किराया मांगा तो वाहन जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर सख्ती, आरटीओ को कार्रवाई की जिम्मेदारी 

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज में वार्ड में घुसकर मारपीट और महिला की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। मरीजों और शव को ले जाने 8-10 हजार और मनमाना किराया मांगने वाले एम्बुलेंस गिरोह पर नकेल कसने परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराया ही देना पड़ेगा। एम्बुलेंस में किराया सूची चस्पा की जाएगी और यदि कोई एम्बुलेंस वाला इससे ज्यादा किराया मांगता है तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा। इस संबंध में जारी निर्देश के बाद आरटीओ संतोष पाल बुधवार से कार्रवाई करेंगे।

 आदेश पहले से हैं, पालन कराने में की गई लापरवाही

राज्य शासन ने एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) व बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) सिस्टम वाली एम्बुलेंस के लिए पहले से दिशा निर्देश व किराया सूची जारी की है, लेकिन इसका पालन कराने में लापरवाही बरती गई, इसी का नतीजा है कि विवाद में एक महिला को जान गंवाना पड़ी। मप्र परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्र ने 5 मई 2021 को आदेश जारी किया था जिसमें एएलएस और बीएलएस सिस्टम वाली एम्बुलेंस का किराया तय किया था। शहरी क्षेत्र में 10 किमी का बेस किराया 250 से 500 रु पए तय किया गया है। इसके बाद प्रति किमी 20-25 रु पए निर्धारित है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 20 किमी का बेस किराया निर्धारित किया गया है। इसके बाद 20-25 रु पए प्रति किमी की दर निर्धारित है। इसके बावजूद गिरोह बनाकर मेडिकल व विक्टोरिया अस्पताल में खड़े रहने वाले एम्बुलेंस संचालक व चालकों ने मरीजों के परिजनों को लूटना जारी रखा था।

Tags

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. 250 kon ambulance wala kiraya lega 10km ka,. Sabhi 500/- hi charge karenge 2km bhi marij ko Jana pade to 500/- hi dena,
    Aur jyadatar marij yadi nagpur jate hai,yadi yanha ke dr.fail ho jate hai tab, nagpur ka charge 10000/- ambulance lete,
    Ab sahab ne 20km ke upper 25-50/- charge karne bola hai,
    Ab minimum 280-300km bhi yadi hum mante hai to 300×50=15000/-hote sahab aur RTO sahab ke anusar,
    Ab samjh mai nahi aa raha hai ki marij ko loot kon raha hai

    ReplyDelete