Type Here to Get Search Results !

चित्रकूट टूर में गई छात्र से अतिथि शिक्षक ने की छेड़छाड़, मामला पहुंचा थाने

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक पर छात्र ने छेड़छाड़ व मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्र अतिथि शिक्षक के साथ चित्नकूट टूर पर गई थी, जहां अतिथि शिक्षक ने ये हरकत की। टूर से वापस जबलपुर लौटने पर छात्र पहले महिला थाने फिर सिविल लाइंस थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई। सिविल लाइंस पुलिस ने केस डायरी सतना पुलिस को भेज दी है। सिविल लाइंस पुलिस के मुताबिक विश्वविद्यालय की कई छात्रओं को टूर के लिए चित्रकूट भेजा गया था। उनके साथ अतिथि शिक्षक रज्जन द्विवेदी भी गए थे। छात्र ने आरोप लगाया कि टूर के दौरान अतिथि शिक्षक ने कई बार अनुचित तरीके से उसे छूने का प्रयास किया। मोबाइल फोन पर आपित्तजनक पोस्ट दिखाने की कोशिश की और उसके बाद छात्र के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजे।

 परेशान छात्र ने एसपी से लगाई गुहार तब हुई एफआईआर

टूर से जबलपुर लौटी छात्र ने महिला थाने पहुंच कर शिकायत दी। घंटों बिठाने के बाद भी जब प्रकरण दर्ज नहीं हुआ तो उसने एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को आपबीती बताई। इसके बाद सिविल लाइन थाने में उसकी एफआइआर दर्ज हुई। सिविल लाइन थाना प्रभारी महेंद्र मिश्र ने बताया कि चित्रकूट की घटना के कारण केस डायरी विवेचना के लिए सतना भेजी जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.