माढ़ोताल थाना क्षेत्र के शंकर नगर से गायब
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। बताया जाता है कि लापता होने वाली 17 वर्षीय किशोरी रीवा से अपने मामा के यहां आई थी और अचानक गायब हो गई। पुलिस थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि लड़की को कोई युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने अपरहरण का अपराध दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माढ़ोताल में रहने वाले राजेश कोल ने बताया कि उसकी भांजी रीवा से आई थी और बुधवार को अचानक गायब हो गई। उन्होने रिश्तेदारों व परिचितों के घर में पतासाजी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि कोई लड़का उसे प्रेमजाल में फसाकर ले गया है। नाबालिग लड़की माढ़ोताल थाना क्षेत्र के शंकर नगर में अपनी मां के साथ आई थी। जब लड़की के गायब होने की जानकारी मिली तो राजेश ने रीवा में अपने बहनोई से पूछा तो वह वहां भी नहीं पहुंची थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अपहरण का मामला कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की को रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड में तलाशने पुलिस बल लगाया गया है।