एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने प्रशस्ति पत्र देकर दी शाबासी
जबलपुर। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के तिलहरी स्थित एटीएम परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या और 33 लाख रुपए लूट कर फरार हुए आरोपियों को सघन पड़ताल के बाद पुलिस ने वाराणसी यूपी से गिरफ्तार किया था। सनसनीखेज लूट की वारदात को पुलिस अधिकारियों ने चैलेंज के रूप में लेते हुए 12 दिनों में कड़ी से कड़ी जोड़कर सुलझा लिया। संपूर्ण जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने में शामिल पुलिस टीम, क्राइम ब्रांच एवं साइबर सेल के 159 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित करते हुए उनकी प्रशंसा की। पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशिक्षु आईपीएस शशांक, एएसपी गोपाल खांडेल, एएसपी संजय अग्रवाल, एएसपी शिवेश सिंह बघेल,सीएसपी आरडी भारद्धाज,दीपक मिश्र, भावना मरावी, अखिलेश गौर, अलोक शर्मा, एमपी प्रतापति, तुषार सिंह, अपूर्वा किलेदार, डीएसपी पंकज मिश्र, सुशील चौहान, अंकिता खातरकर एवं टीआई शफीक खान, अनिल गुप्ता, विजय तिवारी, एसपीएस बघेल, अरविंद चौबे, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, रीतेश पांडे, सोमा मलिक, शैलेष मिश्र, निरूपा पांडे, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह, सहित 159 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों में 13 टीआई, 9 एसआई, 25 एएसआई, 28 प्रधान आरक्षक और 68 आरक्षक शामिल रहे। जबलपुर के अनेक सामाजिक संगठनों ने भी एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को सम्मानित कर पुलिस टीम की प्रशंसा की।