Type Here to Get Search Results !

ऑनलाइन भुगतान करें, 20 रूपये तक की छूट पाए

मंदसौर 11 मार्च 22/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने निम्नदाब उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर अधिकतम 20 रूपये तक अपने बिल में छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर अधिकतम एक हजार रूपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि यदि कोई उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करता है तो उसके द्वारा कुल जमा किए गए बिल पर आधा प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट अधिकतम 20 रूपये तक होगी और न्यूनतम 5 रूपये होगी। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ता यदि ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उनके द्वारा कुल जमा किए गए बिजली बिल पर आधा प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अधिकतम एक हजार तक हो सकती है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निम्न दाब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिलों के भुगतान की सुविधा एम.पी. ऑनलाइन, एटीपी मशीन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, ईबीपीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) पेटीएम एप, गूगल पे, फोन पे, अमेजॉन पे, उपाय मोबाइल एप एवं कम्पनी की वेबसाइट portal.mpcz.in के माध्यम से उपलब्ध है। उपभोक्ता अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, कैश कार्ड या 50 से अधिक बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.