विदिशा, दिनांक 20 फरवरी 2022
जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बृजेश शिवहरे ने जानकारी दी है कि कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में बाल संरक्षण योजना निधि स्पॉन्सरशिप के माध्यम से कोविड-19 से या अन्य कारणों से अपने माता-पिता एकल अभिभावक को खोने वाले अनाथ बाल हितग्राहियों को निजी स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया जा रहा है एवं अनाथ बच्चों के पालन पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु पात्रता अनुसार लाभान्वित किए जाने के लिए जिले में स्थापित इच्छुक एनजीओ, औद्योगिक इकाइयों, बैंकिंग संस्थाओं के सीएसआर फंड के माध्यम से अनुदान प्राप्त कर प्रतिमाह हितग्राही बालकों के खाते में राशि हस्तांतरण की जा रही है।
