Type Here to Get Search Results !

माय वोट इज माय फ्यूचर पॉवर ऑॅफ वन वोट पर पांच क्विज प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन

विदिशा दिनांक 20  फरवरी 2022

 डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने बताया है कि राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में शैक्षिक संस्थानों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की थीम अंतर्गत माय वोट इज माय फ्यूचर पॉवर ऑफ वन वोट पर पांच प्रकार की प्रतियोगिताएं जिसमे क्विज कान्टेस्ट, वीडियो मेकिंग, पोस्टर डिजाईन, संगीत कान्टेस्ट एवं स्लोगन कान्टेस्ट सभी उम्र के लिए आयोजित की जानी है। प्रतियोगिता मे भाग लेने वालों को अपना पंजीयन आयोग की वेबसाईट https://ecisveep.nic.in/contest पर कर सकते हैं तथा अपनी प्रविष्टि आयोग को ईमेल आईडी voter&contest@eci.gov.in पर भेजी जानी है।प्रचार-प्रसार पर बल-उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने जिले से अधिक से अधिक प्रतियोगिता में नागरिक शामिल हो इसके लिए हर स्तर पर प्रचार प्रसार करने पर बल दिया है। उन्होंने शासकीय कार्यालयों में जानकारियां सुगमता से आगंतुकों को मिले इसके लिए आयोग द्वारा जारी फ्लेक्स भी प्रदान किए गए हैं।महाविद्यालय प्रतिनिधियों से संवादउप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग ने विदिशा जिला मुख्यालय पर संचालित शासकीय और निजी महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर उन्हें भारत निर्वाचन योग के द्वारा विभिन्न विधाओं की कुल पांच आयोजित प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी नही दी बल्कि हर स्तर पर प्रचार-प्रसार करने में सहयोग प्राप्त करने का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि जिले से पांचो विधाओं की प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो इसके लिए जन जागरूकता के संदेश भी प्रसारित किए जा रहे हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गर्ग ने प्रतियोगिता में कैसे शामिल हो प्रतियोगिता के लिए कौन-कौन से विषय हैं प्रतियोगिता त्रि-स्तर पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे इत्यादि की विस्तृत जानकारी पावर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत की गई। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.