Type Here to Get Search Results !

मुस्कान प्लाजा में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, कई रईसजादे पकड़े

प्रापर्टी डीलर, कपड़ा व्यापारी लगा रहे थे दांव, 2 फरार 

जबलपुर। विजय नगर स्थित मुस्कान प्लाजा की सातवीं मंजिल पर चल रहे हाईप्रोफाइल जुआफड़ में देर रात पुलिस ने दबिश देते हुए 6 जुआरियों को पकड़कर उनके कब्जे से 1 लाख 41 हजार रुपए जप्त किए हैं। मुस्कान प्लाजा में जुआफड़ संचालित होने की सूचना एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को मिली थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए फ्लैट पर दबिश दी, हालांकि पुलिस को चकमा देकर 2 जुआरी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। फड़ पर दबोचे गए जुआरियों में प्रॉपर्टी डीलर, कपड़ा एवं गल्ला व्यापारी सहित अन्य रईसजादे शामिल हैं।

 विजय नगर पुलिस ने बताया, कि एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर विजय नगर स्थित मुस्कान प्लाजा ब्लॉक ए, सातवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 714 में दबिश दी गई थी। टीआई सोमा मलिक के साथ पहुंची पुलिस टीम ने रात करीब 1 बजे छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से 6 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 41 हजार 700 रु पए नगद, 6 मोबाइल फोन एवं अन्य सामान जप्त किया गया है। पुलिस रेड में जुआ खेलते हुए घड़ी चौक विजय नगर निवासी राजेंद्र सिंह परिहार, पुरानी चरहाई निवासी सतीश जैन, समदड़िया काम्पलेक्स निवासी सृष्टि यादव, पुरानी चढ़ाई निवासी आशीष जैन, बड़ा पत्थर निवासी सुरेंद्र ठाकुर एवं शर्मा आटा चक्की के पास शिव नगर निवासी राहुल बिसेन को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पकड़े गए जुआरियों ने बताया कि फरार होने वाले विकास नगर निवासी सुन्नी बबेले एवं दमोह नाका निवासी बृजेश रावत हैं, पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.