Type Here to Get Search Results !

सुबह अचानक स्मार्ट सिटी का काम देखने पहुंच गए इलैयाराजा टी

अधिकारियों को दी हिदायत, फेस-2 का काम जल्द कराओ 

जबलपुर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बुधवार की सुबह पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम राइट टाउन में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजक्ट अंतर्गत कार्यो का निरीक्षण किया। इसमें यहां बन रहे मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने यहां मौजूद अधिकारियों से मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में उपलब्ध सुविधाओं और हो रहे निर्माण इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान यहां अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा, नगर-निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ, सीईओ स्मार्ट सिटी निधि सिंह राजपूत और कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी शिवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने शेष रह गए कामों को भी शीघ्रता से पूरा करने दिशा-निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के दूसरे चरण का निर्माण जल्दी आरंभ कराने पर जोर दिया। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने इस दौरान यहां मानस भवन और महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के आसपास चल रहे स्मार्ट रोड और पाइप लाइन तथा बिजली के तारों को अंडर ग्राउड किए जाने वाले काम का भी जायजा लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.