Type Here to Get Search Results !

बरेला में बैंक से निकली महिला को सरेराह लूटा, फिर सीसीटीवी कैमरों पर भरोसा

बाइक सवार युवकों ने पलक झपकते छीना नोटों से भरा बैग 

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर बैंक से निकली महिला को बाइक सवार युवकों ने सरेराह लूट लिया। महिला बैंक से रकम निकालकर बाहर आई तभी बाइक पर दो युवकों ने पलक झपकते उसके हाथ से बैग छीन लिया। बताया जाता है कि लुटेरों को पकड़ने महिला ने आवाज लगाई, लेकिन किसी ने सहयोग नहीं किया। पुलिस एक बार फिर बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के भरोसे है और फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बरेला टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि बर्मन मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय संगीता बर्मन दोपहर करीब ढाई बजे यूको बैंक से रकम निकालकर घर जा रही थी। बैंक के समीप ही आगे बढ़ने पर बाइक में सवार दो युवक आए और उसका बैग छीनकर भाग गए। महिला के बताए अनुसार बैग में 20 हजार रुपए व अन्य जरूरी सामान रखा था। टीआई ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर महिला से लुटेरों का हुलिया पूछा और नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि लुटेरे बैंक से ही महिला पर नजर रखे हुए थे और मौका पाते ही वारदात को अंजाम दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.