Type Here to Get Search Results !

कोरोना मुक्त हो रहा जबलपुर, नए केस घटे, अब एक्टिव केस बचे सिर्फ 79

जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर भले ही कमजोर रही, लेकिन अब जबलपुर कोरोना मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक यहां 21 नए पॉजिटिव केस मिले और स्वस्थ होने पर 53 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 79 बची है। जिला प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकाल की सभी पाबंदियां हटाने के बाद लोगों से सावधानी रखने की अपील की है। बताया जाता है कि केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद दो से बारह वर्ष के बच्चों को भी वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.