Type Here to Get Search Results !

50 हजार में खुद पर गोली चलाने की सुपारी दी, जमीन हथियाने फरियादी ने रचा षड़यंत्र

माढ़ोताल दीनदयाल चौक गोली कांड का पुलिस ने किया खुलासा

 जबलपुर। माढ़ोताल थानांतर्गत दीनदयाल चौक गोलीकांड की पड़ताल में पुलिस ने खुलासा किया तो फरियादी सुमेश तिवारी की साजिश का राज-फाश हो गया। 32 वर्षीय सुमेश तिवारी ने जमीन हथियाने अपने बड़े पापा को फसाने खुद पर गोली चलवाई थी और इसके लिए उसने दो युवकों को खुद पर गोली चलाने 50 हजार की सुपारी दी थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। माढ़ोताल टीआई रीना पांडे के मुताबिक शिकायतकर्ता सुमेश तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह दीनदयाल चौक के पास अपनी कार से दमोह नाका जा रहा था। इसी बीच, एक्टिवा सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की और 19 वर्षीय अंकित सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी ने उगल दिया कि घटना को अपने साथी प्रहलाद कोष्टा के साथ घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ में पाया कि सोमेश तिवारी ने ही पैसे देकर अपने ऊपर गोली चलवाई हैं।

 बड़े पापा व उनके लड़के को फसाने की साजिश

अंकित ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले चारखंबा निवासी ने हमारी मुलाकात दीनदयाल चौक पर सोमेश तिवारी से करवाई थी। मुलाकात के दौरान सोमेश तिवारी ने ही अपने ऊपर फायरिंग कराने के लिए 50 हजार रूपए देने की बात कही थी। सोमेश द्वारा यह बात भी कही गई थी कि पकड़े जाने पर तुम मेरे बड़े पापा रामचरण तिवारी और उनके लड़के बृजेश तिवारी, जगदीश पांडे का नाम ले लेना। 15 से 20 दिन के भीतर मैं तुम्हारी जमानत करवा दूंगा। जिसके बाद आरोपी अंकित सोनी और प्रहलाद कोष्टा ने वारदात को अंजाम दिया। माढ़ोताल पुलिस ने तीनों आरोपी अंकित सोनी, प्रहलाद कोष्टा और सोमेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी पिस्टल एक कारतूस, कार, एक्टिवा और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.