संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने इस्कॉन मंदिर में पूजा की,मप्र-छग के पदाधिकारियों से होगी चर्चा
February 20, 2022
0
उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने रविवार को उज्जैन में इस्कॉन मंदिर में दर्शन कर भगवान की आरती की। मंदिर समिति ने डॉ भागवत को शाल पहनाकर अभिनंदन किया। राघवदास ने इस मौके पर संघ प्रमुख भागवत को बाल भोग प्रदान किया। इस मौके पर मंदिर सह अध्यक्ष प्रेमाभक्ति, बृजेंद्र कृष्ण, अरुणाकय प्रभु मौजूद रहे। डॉ. मोहन भागवत चार दिन के उज्जैन प्रवास पर हैं। वे यहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रमुखों के साथ संघ की गतिविधियों को जनता के बीच और प्रभावी करने पर चर्चा करेंगे पर इससे भी ज्यादा फोकस मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ और अन्य क्षेत्रों में घटी बीजेपी की सीटों पर अगले चुनाव में बढ़ोतरी पर होगा। इसके लिए संघ अभी से रणनीति तय कर उन क्षेत्रों खासतौर पर आदिवासी बहुल विधानसभा सीटों पर काम करेगा जहां 2013 के मुकाबले बीजेपी का जनाधार 2018 में घट गया है।
Tags