Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस की आईटी सेल बूथ स्तर तक भाजपा पर अटैक करने होगी तैयार

पीसीसी में कमलनाथ ने सदस्यता के लिए जिला प्रभारियों को भी जुट जाने कहा

 भोपाल। जिला कांग्रेस अध्यक्षों को हिदायत देने के बाद रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष कमलनाथ ने जिला प्रभारियों और आईटी सेल के जिला अध्यक्षों की बैठक ली। पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर भाजपा को जवाब देने आईटी सेल को सेना के रूप में कार्य करने का सुझाव देने के साथ ही डिजिटल सदस्यता के जरिए लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्लान बताया। उन्होने बूथ स्तर तक आईटी सेल को सक्रिय करने और सदस्यता के लिए जिला प्रभारियों तक को टारगेट देकर जुट जाने का निर्देश दिया। 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहेंगे प्रशिक्षित कार्यकर्ता

पीसीसी की बैठक में कमलनाथ ने कहा कि जिला प्रभारियों को भी सदस्यता अभियान को लेकर जुटना होगा, वे जिलों में इस अभियान को लेकर भी जिला अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों से लगातार अपडेट लेते रहे। वहीं उन्होंने मंडलम और सेक्टर के गठन को लेकर भी कहा कि जिला प्रभारियों को भी चाहिए कि वे इसमें अपने प्रभार वाले जिलों में सहयोग करें और क्षेत्र के नेताओं की सलाह से कार्यकारिणी बनाने में मुख्य भूमिका निभाएं। वहीं आईटी सेल के जिला अध्यक्षों से कमलनाथ ने कहा कि सोशल मीडिया का आगामी चुनाव में बहुत बड़ा योगदान रहेगा। इसलिए अपनी सेना बूथ से लेकर जिलों तक बनाएं, जो भाजपा और उसकी सरकार की जन विरोधी नीतियों को सोशल मीडिया पर लगातार उजागर करे। आज का युवा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, इसलिए इस पर कांग्रेस की नीतियों और कांग्रेस सरकार के काम-काजों को भी बताएं।

 डिजिटल सदस्यता की भी दी ट्रैनिंग

 प्रदेश कांग्रेस में आज डिजिटल सदस्यता के लिए भी ट्रैनिंग दी गई। इसमें जिला प्रभारियों और आईटी सेल के जिला अध्यक्षों को यह ट्रैनिंग संयुक्त रूप से दी गई। ट्रैनिंग देने के लिए एआईसीसी ने तीन लोगों को भेजा है। गौरतलब है कि 17 फरवरी से कांग्रेस ने प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.