कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने आदेश जारी कर मण्डलेश्वर नगर परिषद में होने वाले
उपनिर्वाचन के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया हैं। इनमें मण्डलेश्वर नगर परिषद में
डिप्टी कलेक्टर सुश्री दिव्या पटेल को रिर्टनिंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार करही
तहसील महेश्वर के श्री मनीष जैन को सहायक रिर्टनिंग अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके अलावा नोडल अधिकारी के रूप में जिला सांख्यिकीय अधिकारी श्री पीएस मालवीय
एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री राजेन्द पाटीदार को 02 वार्डो के मतदान
दल, मतगणना दल, सेक्टर अधिकारी एवं आईटी सेल दायित्व सौंपा है। वहीं जनजातीय
कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री जेएस डामोर को निर्वाचन सबंधी प्रशिक्षण एवं
मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ती संबंधी कार्य तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं के कार्यपालन यंत्री श्री
मंयक तिवारी को ईव्हीएम प्रबंधन का दायित्व तथा जिला कोषालय अधिकारी श्री आनन्द
पटले को मतपत्र मुद्रण, नर्मदा विकास संभाग मण्लेश्वर के संभागीय लेखापाल श्री सुरेश
कुमार मीणा को व्यय लेखा एवं व्यय निगरानी का दायित्व तथा भू-अभिलेख अधीक्षक
खरगोन के श्री पवन वास्केल को सामग्री प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी का दायित्व
सौंपा गया
