Type Here to Get Search Results !

परिवार के प्रति निभाएं जिम्मेदारी, आश्रितों की करें बेहतर देखभाल- कलेक्टर श्री मिश्रा नगर निगम के 12 मृतक कर्मचारियों के परिजनों को दी गई अनुकंपा नियुक्ति, कलेक्टर ने सौंपे नियुक्ति आदेश




कटनी (11 फरवरी)- आपके पिताभाई की सेवा के दौरान हुई मृत्यु पर आपको नौकरी मिली है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप सभी परिवार के आश्रितों की अच्छे से देखभाल करें। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करें और ईमानदारी के साथ कार्य करें। नगर निगम में सेवा के दौरान मृत हुए अधिकारी कर्मचारियों के परिजनों को शुक्रवार को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश सौंपते हुए यह बात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कही। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निगमायुक्त सतेन्द्र धाकरे के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मृतक अधिकारीकर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे और बेहतर तरीके से नगर निगम में सेवाएं देने के निर्देश भी दिए।

            नगर निगम द्वारा दीपक दुबे को सहायक ग्रेड 3, मयंक परौहागौरव द्विवेदीविनय कुमार सौंधिया को उप स्वच्छता निरीक्षकरोहित हरिजन को भृत्यअभिषेक मोंगरेअंकित सोनखरेअजय कुमार डुमारश्रीमति मीनूसोनू डुमार राहुल डुमार और संजय डुमार को सफाई संरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आठ युवकों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे। वहीं अन्य युवकों को नगर निगम कार्यालय में आयुक्त सतेन्द्र धाकरे ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.