खरगोन 10 फरवरी 2022। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका
अधिकारी
श्रीमती प्रियंका पटेल के निर्देशानुसार तथा स्वास्थ अधिकारी श्री प्रकाश चित्ते के
मार्गदर्शन
में खरगोन एवं सहयोगी संस्था ओम साई विज़न की टीम द्वारा गुरूवार को शहर में जहां
भी निर्माणाधीन सामग्री कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन कचरा पड़ा था उसे टीम द्वारा कचरे
को हटाया गया एवं उसे उसके सही स्थान पर ले जाया गया।
इसके अलावा सहयोगी संस्था ओम साई विज़न की टीम द्वारा निकाय के वार्डाें में 4 बिन
के बारे में बताया गया। जिसमंे शहर वासियों को गीला कचरा, सूखा कचरा, जैव अपशिष्ट
कचरा एवं घरेलू हनिकारक कचरे संबंधी जानकारी दी गई एवं शहर वासियों को सूखा एवं
गिला कचरा वाहन में अलग-अलग डालने के लिए प्रेरित कर जागरूक किया गया।
