कलेक्टर श्री मिश्रा ने अस्पताल में तैयार नवीन बाल गहन चिकित्सा इकाई के कक्ष का भी निरीक्षण किया। कक्ष निरीक्षण से पूर्व सीढि़यों के ऊपरी हिस्सों में स्लोगन आदि लिखवाने के निर्देश दिए। शिशु रोग ओपीडी के कक्ष को सुंदर बनाने के लिए वॉल पेपर लगवाने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। उन्होंने आयुष्मान कक्ष का निरीक्षण कर भी जानकारी ली। अस्पताल परिसर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने मरीजों के परिजनों के कपड़े सुखाने के लिए दूर स्थान बनाने के निर्देश दिए। साइकिल स्टैंड का भी उन्होंने निरीक्षण किया और संचालक को दूसरे वाहन न खड़े करने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है