Type Here to Get Search Results !

जबलपुर की एंट्री ऐसी कि थम जाएंगे वाहन, रुक जाएंगे आने-जाने वाले राहगीर

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव 2.0 चैलेंज : 75 घंटे में संवारा पाटन बायपास 

जबलपुर। पाटन बायपास से जबलपुर की शहर की एंट्री करने वाले वाहन रुक जाएंगे और आवाजाही करने वाले रहागीर ताकते रह जाएंगे। व्यवस्थित व सुंदर विकास का आईना बनाते हुए पाटन बायपास को आकर्षक रंग-रोगन कर संवारा गया है। दरअसल, भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के 2.0 चैलेंज के अंतर्गत भारत की समस्त स्मार्ट सिटीज को लगातार 75 घंटे कार्य कर किसी भी एरिया को चुनकर उसके जीर्णोद्धार का कार्य करना था जिससे कि वह क्षेत्र सभी वर्ग की आयु के लोगों के लिए सुरक्षित, घूमने या खेलने, अथवा आने-जाने योग्य बन सके।

 आसमान में गुब्बारे छोड़कर की शुरुआत

इस चैलेंज के अंतर्गत जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के 2.0 चैलेंज में भाग लिया जा रहा है एवं 2.0 चैलेंज के अंतर्गत शहर के एंट्री प्वाइंट पाटन बायपास को चयनित कर लगातार 75 घंटे में कार्य पूर्ण करने का निश्चय किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुशील तिवारी इन्दु , कलेक्टर इलैयाराजा टी, नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ एवं स्मार्ट सिटी सी.ई.ओ. निधि सिंह राजपूत ने गुब्बारे छोड़कर कार्यक्र म की शुरुआत की। इस एंट्री पॉइंट से सर्वप्रथम अतिक्र मण हटाया गया इसके पश्चात वहां साफ-सफाई कर, प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया, एवं उस स्थान की सुन्दरता को संवारने के उद्देश्य से वहां पेंटिंग का कार्य कराया गया। स्मार्ट सिटी जबलपुर एवं क्र ाउड सोर्सिंग की सहायता से यह कार्य किया गया है। भविष्य में शहर के समस्त एंट्री प्वाइंट्स का भी इसी तरह से सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.