Type Here to Get Search Results !

चैतन्य सिटी पर चला प्रशासन का डंडा, रामदेव बाबा की कॉलोनी पर कसा शिकंजा

कॉलोनाइजर्स की जमीन राजसात कर नागरिकों को दी जाएंगी सुविधा 

जबलपुर। शहर में विकसित कॉलोनी का झांसा देकर लोगों को प्लाट बेचने के बाद विकास कार्य न कराने वाले कॉलोनाइजर्स पर जिला एवं नगर निगम प्रशासन का डंडा चल रहा है। सफाई व्यवस्था में कसावट लाने शहर भ्रमण कर रहे नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ चैतन्य सिटी पहुंचे थे, जहां नागरिकों ने उन्हें अपनी व्यथा बताई और कहा कि चैतन्य सिटी के कॉलोनाइजर ने अनुबंध के अनुसार अधोसंरचना एवं विकास कार्य नहीं कराए। जेएमसी कमिश्नर ने इस पर सख्त कार्रवाई के साथ ही माढ़ोताल में स्टार सिटी व रामदेव बाबा की कॉलोनी ड्रीम लैण्ड की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 परेशान वाशिंदों को न्याय दिलाने का वादा

 जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था देखने भ्रमण पर निकले थे और चैतन्य सिटी पहुंचे, जहां के वाशिंदों ने एकजुट होकर शिकायत दर्ज कराई कि कॉलोनाईजर द्वारा अनुबंध पत्र के अनुसार कॉलोनी में अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य नहीं कराए, जिससे सबको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आशीष वशिष्ठ ने 5 वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी गठित की और कमेटी के सदस्यों को निर्देशित किया कि कॉलोनी की जांच कर उनके समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। गठित टीम के सदस्यों अपर कलेक्टर एवं अपर आयुक्त शेर सिंह मीणा, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, भवन अधिकारी आर.के. गुप्ता, कार्यपालन यंत्री नवीन लोनारे, आदित्य शुक्ला एवं सहायक यंत्री मनीष तडसे ने जांच में पाया कि कॉलोनाईजर द्वारा कॉलोनी में अनुबंध पत्र के अनुसार कार्य नहीं कराया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट में कॉलोनाईजर की अनियमितताओं को उजागर किया गयया। जेएमसी कमिश्नर ने कहा कि कॉलोनाईजर को अंतिम नोटिस जारी कर अनुबंध पत्र के अनुसार कॉलोनी को विकिसत करने निर्देशित किया जायेगा। यदि इसका पालन नहीं हुआ तो कॉलोनाईजर के बंधक 147 प्लाटों को विक्र य कर उस राशि से कॉलोनी में अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य कराये जायेगें और कॉलोनाईजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

 स्टार सिटी व ड्रीम लैण्ड के नागरिक ठगा महसूस कर रहे

जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ ने बताया कि इसी प्रकार की शिकायतें नागरिकों द्वारा कटंगी रोड स्थित स्टार सिटी और ड्रीम लैंण्ड, रामदेव बाबा कॉलोनी के कॉलोनाईजरों के खिलाफ की है, जिसकी प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ड्रीम लैण्ड, एवं स्टार सिटी के कॉलोनाईजर द्वारा भी अनुबंध पत्रों के अनुसार कॉलोनियों में कार्य नहीं कराया गया है जिससे वहां के रहवासी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। ड्रीम लैंण्ड जो कटंगी रोड स्थित मदर टेरेसा के पास है के कॉलोनाईजर रामदेव बाबा के खिलाफ भी अनियमितता पाई गयी हैं। वहीं स्टार सिटी के कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाकर वहां के नागरिकों को राहत दी जाएगी। गौरतलब है, कि तीनों कॉलोनियां वर्ष 2014 में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्र में शामिल हुई थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.