जबलपुर। भू-माफिया द्वारा किसान को बरगला कर धोखाधड़ी से उसकी जमीन का एग्रीमेंट करने के नाम पर पॉवर ऑफ अटार्नी लिखवाकर बेदखल कर दिए जाने की एक शिकायत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से की गई है। मामला भेड़ाघाट थाना अंतर्गत मीरगंज के कूड़न का है। यहां के निवासी संतोष पटेल ने वकील के साथ पहुंच कर यह शिकायत एसपी को दी है। संतोष पटेल के मुताबिक उसकी ग्राम कूड़न ङिान्ना पटवारी हल्का नम्बर 45 खसरा नम्बर 33-1-3 कुल रकबा 0.40 हेक्टेयर तहसील शहपुरा राजस्व निरीक्षक मंडल शहपुरा थाना भेड़ाघाट में उसकी जमीन है।
सौदा फाइनल हुआ था जमीन का
संतोष पटेल ने बताया, कि मेडिकल निवासी त्रिपुरी वॉर्ड नागपुर रोड निवासी इब्राहिम खान और बजरंग नगर 48 रामेश्वर कॉलोनी निवासी प्रतीक शुक्ला ने 91 लाख रुपए में जमीन का सौदा कर एग्रीमेंट करने कहा। इस पर मैं तैयार हो गया। इब्राहिम खान और प्रतीक शुक्ला ने मुझसे यह कहा, कि एग्रीमेंट रजिस्टर्ड करने के लिए पहले खाली पेपर पर हस्ताक्षर कर दीजिए ,जो कि मैंने कर दिए।
डिजिटल साइन करा लिए रजिस्ट्रार ने.
. विगत 30 दिसम्बर को 2021 को जब रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे तो वहां सब रजिस्ट्रार राजेंद्र राय ने मुझसे पूछा तो मैंने उन्हें भी यही बताया, कि हम जमीन का एग्रीमेंट कर रहे हैं। इस पर उन्होंने मुझसे डिजिटल साइन भी कराए। इब्राहिम खान और प्रतीक शुक्ला ने मुङो कुल 21 हजार रुपए नकद दिए। इसके कुछ दिन बाद आकर इन दोनों ने मेरी जमीन पर प्लॉटिंग करना शुरू कर दिया, जबकि आज दिनांक तक मुङो 21 हजार रुपए नकद के अलावा अन्य कोई पेमेंट नहीं की गई। न ही मेरे बैंक खाते में इनके द्वारा कोई अन्य ट्रांजेक्शन किया गया और न ही आरटीजीएस किया गया है। इस पर मैंने इन्हें जमीन पर काम करने से रोका, तो इन्होंने दम देकर गाली-गलौच कर भाग जाने कहा। इनका कहना है, कि मेरे द्वारा अपनी जमीन का मुख्त्यारनामा कर इनके नाम पॉवर ट्रांसफर कर दिए गए हैं, जबकि जमीन का सौदा हुआ था न कि मुख्त्यारनामा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।