Type Here to Get Search Results !

चरगवां ज्वेलरी शॉप में लूट करने वाले भोपाल के शातिर बदमाश पकड़े

2 लाख रुपए कीमत के जेवर बरामद, अन्य लूट का होगा खुलासा 

जबलपुर। चरगवां के महिमा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर जेवरों की लूट करने वाले शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल से जबलपुर आकर चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने के बाद गैंग के सदस्य भोपाल निकल जाते थे। गिरफ्तार लुटेरों ने पूछताछ में पुलिस को बताया, कि चरगवां लूट से पहले उनकी गैंग शहपुरा, बेलखेड़ा एवं मझौली थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दे चुकी है। पुलिस आरोपियों से जिले में हुई अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। चरगवां पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पल्सर बाइक, मोबाइल और लूटे हुए जेवर जप्त किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी एवं फरार अन्य साथी राजधानी भोपाल थाना निशातपुरा क्षेत्र के ईरानी गिरोह के सक्रि य शातिर बदमाश हैं। लूटकांड में फरार अन्य 5 आरोपियों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 13 फरवरी को सुबह ज्वेलर्स दुकान में हुई लूट के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश एवं आरोपियों पर 7-7 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल एवं सीएसपी प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चरगवां विनोद पाठक की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच दौरान पुलिस को सूचना मिली, कि जबलपुर से एक पल्सर मोटर साइकिल क्र मांक एमपी 04 वीसी 9850 से दो संदिग्ध लड़के गोटेगांव की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी करते हुए गुर्रहा के जंगल में पल्सर सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहसिन पिता रफीक खान 30 वर्ष निवासी गुप्ता नगर थाना निशातपुरा भोपाल एवं मुस्तफा पिता जाहीर खान 23 वर्ष निवासी अमन कालोनी हाउसिंग बोर्ड करोंद वार्ड नंबर 78 थाना निशातपुरा भोपाल बताया है। लूटकांड में शामिल अन्य फरार 5 आरोपी साहिल खान, खैबर खान, अबुतराब खान, गब्बर खान एवं तनवीर खान को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। 

यह था लूट का मामला ............ 

पीड़ित श्रृजल सोनी निवासी ग्राम बिजौरी ने चरगवां पुलिस को बताया था, कि 13 फरवरी को सुबह 10:30 दुकान में बैठा था, तभी 2 लड़के उम्र लगभग 25-30 वर्ष के पल्सर क्र मांक एमपी 04 वीसी 9850 से आए। दूसरी बाइक से 2 लड़के पीछे-पीछे आए जो दुकान के थोड़ा आगे खड़े हो गए। दो लड़के दुकान के अंदर आए और बोले, कि हमको सोने की झुमकी एवं टाप्स दिखाओ तो उसने दुकान में रखे एक डिब्बे जिसमें 6 जोड़ी सोने की झुमकी तथा दूसरे डिब्बे जिसमें सोने के 1 जोड़ी टाप्स तथा चांदी की 1 जोड़ी झुमकी एवं एक जोड़ी कान की बाली रखी थी। जेवर देखते-देखते आरोपी डिब्बा छीनकर बाइक में बैठकर गोटेगांव की ओर भाग गए। वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 392 का अपराध पंजीबद्ध किया था।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.