स्कूल की मान्यता के लिए रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू ने बीआरसी को रंगे हाथ पकड़ा
February 18, 2022
0
जबलपुर। राज्य अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने नरसिंहपुर में स्कूल संचालक से रिश्वत लेते बीआरसी को रंगे हाथ पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने बताया कि बीआरसी ने स्कूल की मान्यता रिन्यूवल के लिए बीआरसी हरिओम पाठक ने 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने उसे रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा।
बताया जाता है कि नरसिंहपुर में अटल अंजुमन स्कूल के संचालक मोहम्मद हुसैन पठान से मान्यता नवीनीकरण के लिए बीआरसी हरिओम पाठक ने 25 हजार रुपए की डिमांड की थी। बीआरसी ने 15 फरवरी को 10 हजार रुपए ले लिए थे, शेष रकम देने के पहले उसने ईओडब्ल्यू में शिकायत कर दी थी। डीएसपी मनजीत सिंह, इंस्पेक्टर मुकेश खंपरिया, लक्ष्मी यादव,स्वर्ण जीत सिंह धामी, प्रेरणा पांडेय शशिकला मस्कूले एवं उप निरीक्षक कीर्ति शुक्ला व विशाखा तिवारी की टीम ने बीआरसी को रिश्वत लेते पकड़ कर कार्रवाई की। इस दौरान कार्यालय में खलबली मची रही।
Tags