खरगोन 15 फरवी 2022। इंदौर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में
पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने जिले को गौरवान्वित किया है। पीजी कॉलेज के क्रीडा
अधिकारी व कोच डॉ. गगन चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के तत्वावधान में यह
प्रतियोगिता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा आयोजित की गई। जिसमें
महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल डोडवे ने ट्रिपल जंप में 12.83 मीटर जंप
लगा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र राजेश
सिसोदिया
ने 1500 मीटर दौड़ को 4.22 मिनट में पूरा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह
महाविद्यालय और खरगोन के लिए बड़े ही गौरव की बात है। डॉ. चौधरी ने कहा कि दोनों
छात्र मेहनती हैं। बिना छुट्टी लिए रोज अभ्यास करते हैं। राजेश सिसोदिया ने खरगोन में
आयोजित संभाग स्तरीय 10 किमी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया
था। खिलाड़ियों की इस जीत पर महाविद्यालय में खुशियां मनाई।
