Type Here to Get Search Results !

मासूम बेटी का बर्थडे मनाकर सो रहे परिवार पर गिरी मकान की छत

अमखेरा रोड पर हादसा, बच्ची व वृद्धा घायल

 जबलपुर। अमखेरा रोड मालगुजार परिसर के समीप रहने वाले केवट परिवार पर घर का लेंटर कहकर बनकर टूटा। बच्ची का जन्मदिन मनाकर सो रहे परिवार पर सुबह करीब 4 बजे लेंटर गिरने के धमाका और चीख-पुकार सुनकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जिस वक्त मकान का छत गिरा उस समय कमरे में बच्चे, व्यस्क एवं बुजुर्ग सहित करीब 11 लोग गहरी नींद में सो रहे थे। हादसे के बाद पड़ोसियों सहित अन्य सदस्यों ने सभी लोगों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में 1 साल की मासूम और 65 वर्षीय महिला को साधारण चोट आई हैं। मकान का छत गिरने के बाद से परिवार इस चिंता में डूबा हुआ है, कि अब बच्चों को लेकर कहां रहेंगे। केवट परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मकान करीब 25 साल पुराना होना बताया जा रहा है। 

गोहलपुर थाना क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी देते हुए पीड़ित राजकुमार केवट और पत्नी आसमां केवट ने बताया, कि सोमवार को उनकी एक बेटी खुशी का पहला जन्मदिन था। बेटी खुशी के जन्मदिन के अवसर पर 5-6 रिश्तेदार भी आए हुए थे। रात में खाना खाने के बाद एक कमरे में आसमां, बेटी खुशी, बड़ी बेटी अनुष्का 6 साल, बेटा अंकित 4 साल, सास विमला केवट, ननद लक्ष्मी सहित अन्य रिश्तेदार सो रहे थे। तड़के करीब 4 बजे छत से लेटर के छपाई का एक हिस्सा बेटी अनुष्का के समीप गिरा तो वह जाग गई। बेटी ने गहरी नींद में सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों को जगाते हुए बताया, कि छत से ईंट-पत्थर गिर रहे हैं। अनुष्का की आवाज पर परिवार के सभी सदस्य बाहर की ओर भागे, तभी कमरे में पुरा लेंटर भरभराकर गिर गया। कमरे से बाहर भागते समय विमला बाई और खुशी को आंशिक रूप से चोट पहुंची थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.