Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री का ऐलान : कुंडलपुर सिद्ध, बांदकपुर पवित्र क्षेत्र घोषित, मांस-मदिरा प्रतिबंधित

शिवराज सिंह ने कहा -आचार्य विद्यासागर महाराज से मिली प्रेरणा 

जबलपुर। यहां से 144 किलोमीटर दूर दमोह जिले के कुंडलपुर में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सपत्नीक पहुंचे। यहां आचार्य विद्यासागर महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि आचार्य श्री की प्रेरणा से कुंडलपुर ‘सिद्ध क्षेत्र’ और बांदकपुर को ‘पवित्र क्षेत्र’ घोषित किया जा रहा है। यहां मांस-मदिरा आदि पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होंगे। उन्होने कहा कि पूरी पहाड़ी को पौधरोपण से हरा-भरा बनाया जाएगा। उल्लेानीय है कि बांदकपुर में प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में अदभुत शिवलिंग स्थापित है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज किसी को कष्ट नहीं देते, सिवाय स्वयं के शरीर के। आपका होना हम सभी के लिए आवश्यक है। आपके स्वास्थ्य की चिंता हम सभी को है। इस निमित्त यहां आयुर्वेदिक वैद्य को नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से धर्म, शिक्षा, जीव दया, पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेकों प्रकल्प जारी है। समाज में बड़े बदलाव हो रहे हैं। आपके निर्देशन में जगह-जगह गौशाला और जिनालयों का निर्माण किया जा रहा है। हथकरघा को प्रोत्साहन जैसे कार्य हो रहे हैं। आप शिक्षा, स्वास्थ्य और आप स्वावलंबन के लिए समर्पित हैं, आप भटके हुए मानवता को राह दिखाने के लिए समर्पित हैं। इसके पहले सीएम चौहान ने सपत्नीक यहां पूजन किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.