Type Here to Get Search Results !

राज्य क्षय कार्यालय द्वारा सैंपल टेस्टिंग एवं ट्रांसपोर्टेशन कार्य हेतु प्रदान की गई मोबाइल डियग्नोस्टिक वैन को सांची जनपद अध्यक्ष तथा कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायसेन, 19 फरवरी 2022
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत रायसेन जिले का चयन ब्रॉन्ज
कैटेगरी में टीबी मुक्त भारत अन्तर्गत टीबी फ्री सर्टिफिकेशन हेतु
सेंट्रल टीबी डिवीज़न द्वारा किया गया है। जिसके क्लेम सर्टिफिकेशन हेतु
सीटीडी टीम द्वारा रैंडम आधार पर ग्रामों का चयन किया गया है। इन ग्रामो
में सर्वे स्वयंसेवी टीमो के माध्यम से किया जाना है। जिसके लिए जिले में
15 टीम का गठन किया गया है तथा प्रत्येक टीम में 2 सदस्य होंगे। इन टीमों
को साँची जनपद अध्यक्ष श्री एस मुनियन तथा कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार
दुबे द्वारा रायसेन वन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसके साथ ही सैंपल टेस्टिंग एवं ट्रांसपोर्टेशन कार्य हेतु राज्य क्षय
कार्यालय द्वारा जिले को प्रदान की गई मोबाइल डियग्नोस्टिक वैन का भी
साँची जनपद अध्यक्ष श्री मुनियन तथा कलेक्टर श्री दुबे द्वारा शुभारंभ
किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, सीएमएचओ डॉक्टर
दिनेश खत्री, जिला क्षय अधिकारी डॉ प्रीति बाला जिला कार्यक्रम समन्वयक
डॉ आरती गंगवार सहित एनटीईपी स्टॉफ उपस्थित रहा।
डॉ प्रीतिबाला ने बताया कि सभी 15 टीम के सदस्यों द्वारा मोबाइल पर ऐप के
माध्यम से सर्वे किया जाना है। टीबी के संभावित मरीजों की जांच उक्त दिवस
में ही कि जा सके इस हेतु आपरेशन आशा के स्टाफ द्वारा सैंपल ट्रांसपोर्ट
कार्य  किया जाएग। प्रत्येक टीम को चिन्हित ग्रामो से 2 मरीज़ खोजने का
लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ज्ञात हो कि रायसेन जिले में वर्ष 2015 से
टीबी मरीज़ों की संख्या में 20% की कमी आने पर जिले का चयन उक्त श्रेणी
में किया गया है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.