श्योपुर, 15 फरवरी 2022
डीएपी खाद अधिक दर पर विक्रय करने की शिकायत के मामले में फर्म श्रेया ट्रेडर्स कराहल का उर्वरक पंजीयन निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। उपसंचालक कृषि श्री पी गुजरे ने बताया कि अधिक दर पर डीएपी बेचे जाने के संबंध में कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। कारण बताओं सूचना पत्र का जबाव प्रस्तुत नही करने पर फर्म का उर्वरक लाइसेंस निलंबित करते हुए निर्देश दिये गये है कि इस अवधि में किसी भी प्रकार के उर्वरक का क्रय, विक्रय नही करेंगे, यदि उर्वरक का कारोबार करते हुये पाये जाते है तो उर्वरक के जप्ती की कार्यवाही की जावेगी।
