जबलपुर में कोरोना से 1 मौत, नए पॉजिटिव केस घटे, हट सकता है नाईट करफ्यू
February 17, 2022
0
जबलपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने की खबर के बीच जबलपुर में लगातार हो रही मौत का सिलसिला थमा नहीं है। गुरुवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमित 1 मरीज की लगातार 9 वें दिन मौत दर्ज की गई, वहीं 50 नए पॉजिटिव केस मिले। स्वस्थ होने पर 93 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक्टिव केसों की संख्या 305 है। बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या नगण्य हो गई है, वहीं कोरोना प्रोटोकाल के तहत लगाई गई बंदिशों से छूट मिलने के बाद अब राज्य सरकार रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू नाईट कफ्यरू को हटाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग का बयान आया है कि केंद्र सरकार ने सभी पाबंदियां हटाने कहा है।
Tags