Type Here to Get Search Results !

बाइक सवार युवकों की ऑटो से टक्कर, खून से सनी सड़क पुलिस ने पानी से धोई

बरेला-गौर रोड पर हादसा, 1 युवक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल 

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र में गौर पुलिस चौकी के समीप लोडिंग ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके साथ बैठे 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण भिड़ंत में गौर-बरेला सड़क खून से सन गई जिसे पुलिस कर्मियों ने पानी से धोया। पुलिस के मुताबिक मृत युवक गुप्तेश्वर का निवासी है जिसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोपहर करीब 3 बजे तीनों युवक बाइक क्र. एमपी 20 एनजी 3462 पर सवार थे और शराब के नशे में धुत थे। लोडिंग ऑटो से टक्कर होने के बाद तीनों सड़क पर गिर गए, जिसमें से एक की मौके पर मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.