निवृत्तमान कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने सौंप दिया चार्ज
जबलपुर। नए कलेक्टर इलैयाराजा टी ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर बतौर कलेक्टर कार्यभार संभाल लिया। उन्हे निवृत्तमान कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने चार्ज सौंपा। इस अवसर पर नए कलेक्टर ने संक्षिप्त बातचीत में कहा कि बतौर कलेक्टर शिक्षा और हेल्थ पर उनका विशेष फोकस रहेगा। चूंकि इस सेक्टर पर पहले से उनका इंट्रेस्ट है, वही वर्तमान समय कोरोनाकाल है इसलिए हेल्थ सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जबलपुर जिले में अधोसंरचना विकास व जनता से मिले फीडबैक के आधार पर स्थित सुधारने विशेष प्रयास किए जाएंगे। जिले में कानून और व्यवस्था से लेकर सभी विषयों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। शासन की योजनाएं, कृषि,उद्यम, सामाजिक न्याय सहित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन, जनसुनवाई में आने वाले विषय तत्काल निराकृत हों इसके लिए अधिकारियों से चर्चा करने के बाद सम्मिलित प्रयास किए जाएंगे। आज ज्वाइनिंग के बाद नए कलेक्टर अधिकारियों से चर्चा करेंगे।