Type Here to Get Search Results !

गोरखपुर टीआई अर्चना नागर लाइन अटैच, क्षेत्र में विरोध भी

जबलपुर। गोरखपुर थाना प्रभारी अर्चना नागर को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने लाइन अटैच कर दिया है, वहीं टीआई को हटाए जाने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं,इनमें भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी जनसामान्य की तरफ से एसपी सहित आईजी को ज्ञापन सौपने की तैयारी कर रहे हैं। टीआई को लाइन अटैच करने का विरोध करने वालों का तर्क है कि इंस्पेक्टर अर्चना नागर को हाल ही में नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया था, वहीं क्षेत्र में गुंडों व माफिया के खिलाफ कार्रवाई में जनता की उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की गई है। उधर, कार्य में लापरवाही और उदासीनता के आरोप के कारण टीआई अर्चना नागर को लाइन अटैच कर दिया गया है। बताया जाता है कि लाइन अटैच होने की सूचना मिलते ही अर्चना नागर अचानक अवकाश पर चलीं गईं हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.