खरगोन 03 फरवरी 2022। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा गुरूवार को हैल्थ
बुलेटिन जारी किया गया। जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 125 मरीजों
के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि 428 की नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। जिले में अब
कुल 1625 मरीज स्थिर है। इनमें 04 मरीज अस्पताल में और 1621 मरीज होम
आयसोलशन में हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 351 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक
कुल 18622 मरीज पॉजिटिव हुए हैं। जिनमें से 16641 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं
जिले में अब कुल 458307 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए हैं। जिसमें से 436578 की रिपोर्ट
नेगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1468 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए
और 1835 की रिपोर्ट आना शेष हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित मरीज की
मृत्यु नहीं हुई है। जिले में मृत्यु का आकड़ा कुल 356 है।
