Type Here to Get Search Results !

छिंदवाड़ा में महिला एकाउंटेंट को 25 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

ट्रैप कांड में एससी-एसटी से जुड़े दफ्तरों में मंगल को अमंगल

 छिंदवाड़ा। जबलपुर में एसटी-एससी उपायुक्त कार्यालय में ट्रैप के बाद लोकायुक्त टीम ने छिंदवाड़ा के सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यालय में महिला लेखापाल संगीता झाड़े को 25 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फरियादी नीलेश सूर्यवंशी ने अपने पिता की सेवा पुस्तिका में सुधार करने के लिए 80 हजार रिश्वत मांग रही महिला लेखापाल की शिकायत एसपी लोकायुक्त संजय साहू से की थी। एसपी के निर्देशन में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से महिला को रिश्वत लेते दबोच लिया।

 सेवा पुस्तिका में सुधार के मांगे 80 हजार रुपए

बताया गया कि छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा तहसील निवासी नीलेश सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट स्थित सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यालय में पिता गंगा राम सूर्यवंशी की सेवा पुस्तिका में जन्मतिथि सुधार के लिए आवेदन दिया था। गंगा राम आदिवासी बालक छात्रवास सोनपुर में चपरासी के पद पर पदस्थ है, उसकी जन्मतिथि में सुधार हेतु नीलेश ने महिला लेखापाल संगीता झाड़े से संपर्क किया तो उसने इस काम के लिए 80 हजार रुपए रिश्वत मांगी। नीलेश ने इस संबंध में लोकायुक्त एसपी संजय साहू से शिकायत की। इसके बाद मंगलवार को रिश्वत की पहली किस्त 25 हजार रुपए लेकर वह कार्यालय पहुंचा जहां इंस्पेक्टर स्वपनिल दास के नेतृत्व में तैनात टीम ने महिला लेखापाल को रंगेहाथ पकड़ लिया। ट्रैप दल में इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, भूपेंद्र सिंह दीवान,आरक्षक जुवेद खान,अतुल श्रीवास्तव, विजय बिष्ट, लक्ष्मी रजक, सुरेंद्र राजपूत शामिल थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.