Type Here to Get Search Results !

फिर नए लुक में आई पीली साड़ी वाली, इस बार भी ज्यादा वोटिंग कराने प्रतिबद्ध

यूपी के चुनाव में सोशल मीडिया पर छाई रहीं रीना द्विवेदी 

लखनऊ। यूपी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पिछली बार मीडिया-सोशल मीडिया में छाई रहीं पीली साड़ी वाली खूबसूरत महिला पोलिंग ऑफिसर का इस बार भी पोलिंग सामग्री के साथ इंतजार किया जा रहा था। तीसरे चरण की वोटिंग समाप्त होने तक लोग सवाल कर रहे थे कि इस बार मैडम की चुनाव ड्यूटी नहीं लगी क्या? , लेकिन चौथे चरण की तैयारी के साथ रीना द्विवेदी नाम की इस महिला की तस्वीरें फिर वायरल हो गईं। लखनऊ में जब वे मतदान सामग्री के साथ निकलीं तो कैमरे में कैद उनका लुक अलग था। आंखों पर सन-ग्लास तो वहीं था, लेकिन ड्रेस गेटअप बदला हुआ था। वे स्टायलिश ट्राउजर के साथ ब्लैक स्लीवलेस टॉप में वे यह कहते निकलीं कि इस बार भी अधिक वोटिंग कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं। 

लाखों चुनाव कर्मियों में अलग पाप्युलर्टी वाली है कौन ?

 देविरया की रहने वाली रीना को बचपन से खुद को फिट रखने का शौक था और उन्हें फोटो शूट करवाना भी पसंद है। वह पहनावे को लेकर भी काफी चूजी हैं। ड्रेस का सलेक्शन सोच समझकर करती हैं, जिससे खूबसूरत नजर आएं। रीना के पति का 2013 में बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनका 2004 में पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से विवाह हुआ था। रीना द्विवेदी लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में लिपिक पद पर तैनात हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी मोहन लालगंज में लगी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी नगराम में ड्यूटी पर तैनात थीं, जबकि 2017 में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में उनको तैनात किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.