Type Here to Get Search Results !

आयुष्मान सप्ताह 21 से 26 फरवरी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में प्रातः 10.30 से 5 बजे तक शेष रहे पात्र हितग्राहियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु की अपील

बुरहानपुर/20 फरवरी, 2022/- शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाना है। जिले में नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में आज से 26 फरवरी, 2022 तक प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयुष्मान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने शेष रहे समस्त पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि आयुष्मान योजना के तहत आयुष्मान सप्ताह में निर्धारित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, समग्र आईडी, राशन कार्ड तथा मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित रहकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवायें।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.