Type Here to Get Search Results !

कोरोना के नए केस घटे, नाईट करफ्यू हटा, होली में अलर्ट रहने प्रशासन की अपील

जबलपुर। कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के साथ मध्यप्रदेश के तमाम जिलों से नए पॉजिटिव केस घटने की खबरें हैं। जबलपुर में मंगलवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 23 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं स्वस्थ होने पर 75 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। यहां एक्टिव केसों की संख्या 135 रह गई है। राज्य शासन ने कोरोना संक्रमण के हालातों की समीक्षा करने के बाद मंगलवार से नाइट करफ्यू भी हटा दिया गया है। करीब एक सप्ताह पहले सरकार ने कोरोना से संबंधित सारी बंदिशें हटा दी थीं, लेकिन नाईट कफ्यरू को जारी रखा गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे भी हटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की हालत अब नियंत्रण में है। पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत से भी कम हो चुका है। नाइट कफ्यरू हटाए जाने के बाद अब शादी-विवाह के आयोजन रात भर हो सकेंगे। जिला प्रशासन ने इसके बाद भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि आगामी माह में होली व अन्य त्यौहारों में लापरवाही न करें और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.