Type Here to Get Search Results !

21 फरवरी को जिला चिकित्सालय बालाघाट में नेत्र रोग निदान शिविर का आयोजन

जिला स्वास्थ समिति बालाघाट एवं रोटरी क्लब ऑफ बेनगंगा बालाघाट के संयुक्त तत्वाधान में 21 फरवरी को एक दिवसीय नेत्र रोग निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉ मनोज पांडे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालाघाट ने बताया कि दिनांक 21 फरवरी दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र डी ई आई सी जिला चिकित्सालय कैंपस बालाघाट में किया गया है।इस शिविर में केवल जन्म से 18 साल तक के बच्चों के लिए सुविधा उपलब्ध रहेगी ऐसे बच्चे जो जन्म से मोतियाबिंद से पीड़ित हो या जिनकी आंखें तिरछी हो आंखों में भेंगापन हो टोसीस  की बीमारी हो या कार्निया खराब हो का निदान एवं उपचार शिविर में किया जाएगा । डॉ संजय धवड़गांव सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बालाघाट ने शिविर में आने वाले समस्त बच्चों से अपील की है कि अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड माता-पिता का आधार कार्ड और बच्चे की एक फोटो साथ में लेकर अवश्य आएं जो बच्चे सर्जरी के लिए चयनित होंगे उनकोऑपरेशन के लिए देवजी नेत्रालय जबलपुर भेजा जाएगा । कुछ ऐसे मरीज होंगे जो पूरी तैयारी से आएंगे उनको उसी दिन ऑपरेशन के लिए रवाना कर दिया जाएगा कृपया समस्त ऐसे बच्चे जिनको ऑपरेशन की आवश्यकता है वह अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर इस शिविर में आए जिससे उनका रोग का निदान किया जा सके






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.